रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अक्टूबर। बीते दिनों राजधानी और उसके आसपास के थाना इलाकों में मारपीट, वाहन में तोडफ़ोड़ और जान से मारने की धमकी देने के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें कटोरा तालाब के पास सडक़ दुर्घटना के बाद युवक से मारपीट, सुदामा नगर में माचिस नहीं देने पर युवक की पिटाई और देवेंद्र नगर क्षेत्र में शराब के लिए हजार रूपए नहीं देने पर युवकों पर हमला हुआ। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुाताबिक पहली घटना में शिव नगर हांडीपारा की है। निवासी अमजद राजा ने शिकायत में बताया कि 10 अक्टूबर की रात कटोरा तालाब के पास उसकी मोपेड को एक अज्ञात स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी। जिसका अमदज पीछा कने लगा। रात 12.15 बजे काली मांई मंदिर के सामने चालक ने रास्ते पर जाते हुए दूसरे के की स्कूटी भी ठोक दी। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ आ गई। इसी दौरान आयुष, हरि, गोल्डी बाघ और उनके साथियों ने अमजद के साथ मारपीट की। अमजद के साथ स्कूटी सवार महिला से भी लडक़ों ने विवाद कर दिया। विवाद के दौरान आरोपियों ने मोपेड मेें भी तोडफ़ोड कर दी
इसी तरह सुदामा नगर स्थित शिव मंदिर के पास कल रात नवीन दास मानिकपुरी उर्फ लड्डू ने सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगी। माचिस नहीं होने की बात कहने पर शुभम साहू के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद नवीन ने गाली-गलौज कर हाथ-मुक्कों और कड़े से शुभम पर हमला कर दिया। इस हमले में शुभम के सिर में चोट आई।
देवेंद्र नगर में दुर्गेश, करण कोसरे और राहुल सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 की रात मधुपिल्ले स्कूल के पास उनकी एक्टिवा रोककर शराब पीने के लिए एक हजार रुपये मांगे गए। जिसे मना करने पर युवराज उर्फ दादू, अर्जुन बघेल उर्फ जुगनू, समर और सोनू ने उसके और दो दोस्तों के साथ मारपीट की। तीनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ आगे की कार्रवाई की जा रही है।