रायपुर

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला गया जेल
12-Oct-2026 7:49 PM
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला गया जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अक्टूबर। युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद में शादी से इनकार करने के मामले में  खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया  है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार, आरोपी लिंगराज यादव 22  निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पिरदा द्वारा वर्ष 2020 से पीडि़ता को शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था । पीडि़ता के अनुसार, आरोपी ने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। खम्हारडीह पुलिस ने में धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिंगराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट