रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अक्टूबर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सोमवार को महामाया मन्दिर पहुंचमार्ग की नवरात्रि पर्व के दौरान सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। महापौर ने नवरात्रि पर्व के सभी नौ दिनों तक मन्दिर के आसपास और पहुंचमार्ग में विशेष सफाई अभियान चलाकर अच्छी सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महामाया मन्दिर पहुंचमार्ग के किनारे लगने वाले बाजार की व्यवस्था भी देखी। महापौर ने सभी पसरा कारोबारियों से सफेद मार्किंग के भीतर सामान रखकर व्यवसाय करने की समझाइश दी। अन्यथा यातायात बाधित होने पर सम्बंधित व्यवसायियों पर अभियान चलाकर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश टीम प्रहरी को निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद श्रीमती जयश्री नायक सहित जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, हितेन्द्र यादव, समेत अन्य मातहत कर्मचारी मौजूद रहे।