रायपुर
राज्यपाल से उत्कृष्ट खिलाडिय़ों ने की मुलाकात
12-Oct-2026 7:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। खिलाड़ी छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे।राज्यपाल श्री डेका ने खिलाडिय़ों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की शुभकामनाएं दीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे