रायपुर

विप्र कॉलेज लगातार छठवीं बार इंटर कॉलेज वॉलीबॉल चैंपियन
12-Oct-2026 7:46 PM
विप्र कॉलेज लगातार छठवीं बार इंटर कॉलेज वॉलीबॉल चैंपियन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अक्टूबर। विप्र महाविद्यालय ने इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लगातार छठवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। शासकीय महाविद्यालय गरियाबंद द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में विप्र कॉलेज ने शासकीय महाविद्यालय कुरूद को सीधे दो सेटों में 25-23 और 25-18 से पराजित किया। विप्र कॉलेज ने प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में टीसीएस गरियाबंद को 15-5, 15-6 से हराया। दूसरे दौर में महाराजा अग्रसेन कॉलेज को 15-5 और 15-7 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में मेजबान शासकीय महाविद्यालय गरियाबंद के खिलाफ कड़े मुकाबले में विप्र कॉलेज ने पहला सेट 25-12 से जीता। गरियाबंद कॉलेज ने दूसरा सेट 27-26 से अपने नाम किया, लेकिन निर्णायक सेट में विप्र कॉलेज ने 15-9 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।प्रतियोगिता में विप्र कॉलेज के युवराज सिंह को सर्वश्रेष्ठ सेटर घोषित किया गया। डॉ. ज्ञानेंद्र टीम के मैनेजर थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विप्र कॉलेज के 50 से 60 खिलाड़ी हर वर्ष विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हैं। टीम की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन ने खिलाडिय़ों को बधाई दी।


अन्य पोस्ट