रायपुर
मेकाहारा -एक बेड में दो प्रसूता और दो बच्चे
11-Oct-2026 8:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर। यह तस्वीर प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा की है। जहां के प्रसूति वार्ड में एक ही बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाया जा रहा है् ।
यहाँ तक कि एक ही बेड पर दो प्रसूता महिलाओं को उनके नवजात शिशुओं के साथ रखा गया है।
कुल मिलाकर मरीजों को बेड की कमी से जूझना पड़ रहा है। यह तस्वीर सोशल मीडिया और फेसबुक पर भी वायरल है। इसे देख लोग राजधानी में ही शासकीय स्वास्थ्य सुविधाओं की अपर्याप्तता को लेकर तरह तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे