रायपुर

सूने मकान में सेंधमारी, आधा दर्जन दोपहिया पार
11-Oct-2026 8:01 PM
सूने मकान में सेंधमारी, आधा दर्जन दोपहिया पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अक्टूबर। सूने मकान में सेंधमारी के साथ शराब दुकान, अस्पताल और अन्य  सार्वजनिक इलाकों से  उठाइगीर आधा दर्जन दोपहिया वाहन ले भागे। पुलिस के अनुसार तरूण नगर डंगनिया निवासी शिवकुमार सेनापति 45 का घर 8 अक्टूबर को बंद था। मकान को सूना देख अज्ञात चोर ताला तोड़ कर भीतर घुसे और  कमरे में रखी आलमारी का भी ताला तोड़ा। उसके लाकर में रखी चांदी की बिछिया,पायल और 10 हजार रुपए नगद लेकर भाघ गए। कल घर लौटने पर शिव कुमार ने डीडी नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया।

 विद्या निकेतन स्कूल अवंति विहार निवासी योगेन्द्र दीवान 27 की एक्टिवा सीजी 06 जीवी 5588 लभांडी शराब दुकान की पार्किंग से चोरी कर ली गई। इसी तरह से खम्हारडीह निवासी श्रेया साहू 29 की एक्टिवा सीजी 04- केबी 7119 शनिवार सुबह मेकाहारा परिसर से चोर ले भागे।

उधर गीतांजलि कालोनी अवंति विहार से मंदिर हसौद निवासी युवक सागर बंजारे 23 की बाइक सीजी 11- बीजी 8761 चोर ले भागे। एचपी पेट्रोल पंप तेलीबांधा से श्याम नगर निवासी सुखविंदर सिंह 52 की एक्टिवा सीजी 04-  एए1712 चोरी चली गई। रानी सागर चौक खुड़मुड़ी निवासी हेमकांत ठाकुर 30 की बाइक सीजी 04- सीएच 1346 चिर्रापारा भाठागांव से चोरी कर ली गई। इसी तरह से गाज़ी नगर बीरगांव निवासी मोहम्मद शाहिद की बाइक सीजी 04- एनएम 8280 गोल बाजार स्थित बीएल प्लाजा की पार्किंग से चोर ले भागे। पुलिस ने सभी मामले धारा 331-4,305-ए, 303-2 के तहत दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट