रायपुर
प्रशासनिक अनसुनी, ट्रकों को रोकने उतरे बच्चे
11-Oct-2026 8:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर। आरडीए और पुलिस प्रशासन की अनदेखी, टालमटोल रवैए के बाद कमल (कौशल्या) विहार रहवासी संघ के ये बच्चे अपने और परिजनों के जान की सुरक्षा के लिए स्वयं उतरे। कालोनी से गुजरने वाले अवैध ट्रकों को रोकने स्टापर लगाया। टोल टैक्स की चोरी के लिए रोजाना सैकड़ों ट्रक पुराने धमतरी रोड से आते जाते हैं। क्योंकि अभनपुर और कुरूद के बीच में एक टोल नाका है उसमें बहुत पैसा लगता है ट्रक वालों को इसलिए ऐसा रास्ता उन्होंने चयन किया है। इनसे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन बच्चों का कहना है कि रायपुर विकास प्राधिकरण जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन को बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी इन्हें रोकने कोई नहीं व्यवस्था नहीं की जा सकी है।शायद जिम्मेदार लोग कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार में है फिर सक्रिय होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे