रायपुर

कान्यकुब्ज सभा ने दिवंगतों को दी सामूहिक श्रद्धांजलि
11-Oct-2026 7:55 PM
कान्यकुब्ज सभा ने दिवंगतों को दी  सामूहिक श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अक्टूबर। कान्यकुब्ज सभा एवं शिक्षा मंडल के तत्त्वावधान में पितृ मोक्ष अमावस्या के पवित्र अवसर पर एक भावपूर्ण एवं भव्य सामूहिक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ।

समारोह के मुख्य वक्ता संत श्री राजीवलोचनदास ने सनातन संस्कृति में पितृ पक्ष के महात्म्य, उसकी शास्त्रीय प्रक्रिया एवं सामाजिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे पितरों के प्रति कृतज्ञता का पर्व बताया। कार्यक्रम के आरंभ में अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी एवं सचिव राजकुमार दीक्षित ने आयोजन के उद्देश्य और सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी । इस दौरान प्रभारी  गिरजा शंकर दीक्षित, प्रमोद कुमार मिश्रा, जयशंकर तिवारी एवं श्रीकांत अवस्थी  सदस्यों ने मुख्य अतिथि  का शाल श्रीफल से अभिनंदन किया।  तत्पश्चात सह सचिव अनुराग पांडे एवं पूर्व पदाधिकारियों के द्वारा दिवंगत पूर्व अध्यक्षों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का  संचालन  अजय अवस्थी  सह सचिव प्रमोद मिश्रा ने आभार व्यक्त किया ।

 सभा में कोषाध्यक्ष शरद शुक्ला, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक वीरेंद्र पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ल, पूर्व सचिव राघवेंद्र मिश्रा,  संजय अवस्थी , विकास तिवारी, अशोक दीक्षित, गौरव शुक्ला, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती आभा बाजपेई, श्रीमती शकुंतला तिवारी, श्रीमती उमा शुक्ला, राघवेंद्र पाठक, लखनलाल बाजपेई, रज्जन अग्निहोत्री, इंद्र कुमार तिवारी, आशुतोष द्विवेदी, रविंद्र मिश्रा, प्रभात पाण्डेय, अमित बाजपेई, राकेश तिवारी, संतोष तिवारी,  शिवराम अवस्थी,  अनिल शुक्ला, जे. पी. मिश्रा आर. के. दीक्षित,   विकास शुक्ला, राजेश त्रिवेदी और  सत्यदेव तिवारीदिवंगत सदस्यों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट