रायपुर

झारखंड की 30.3 लीटर देशी शराब जब्त,एक गिरफ्तार
11-Oct-2026 7:55 PM
झारखंड की 30.3 लीटर देशी शराब जब्त,एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अक्टूबर। जिला आबकारी विभाग ने नरदह-चंद्रखुरी मार्ग पर झारखंड राज्य की 30.3 बल्क लीटर देशी शराब जब्त किया। शराब पर झारखंड में बिक्री के लिए अंकित था। मोटरसाइकिल से यह शराब ला रहे झारखंड निवासी आरोपी राजेश प्रसाद सिंह (54 वर्ष), निवासी सेक्टर 9डी, बोकारो स्टील प्लांट, बोकारो को गिरफ्तार किया गया है।

इसके पास से 21 अद्धी और 120 पाव देशी शराब जब्त की गई। शराब की  कीमत 6,765 रुपए जब्त मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत एक प्रकरण कायम किया गया है।


अन्य पोस्ट