रायपुर
भक्तों ने तेल जमा कर मनोकामना की
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर। पुरानी बस्ती स्थित श्री राज राजेश्वरी महामाया माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किए जाने रथ यात्रा के दिन से राशि जमा किया जाना प्रारंभ हो चुका है। शनिवार पितृ विसर्जन के दिन संध्या 11 हजार मनोकामना ज्योति राशि जमा हो चुके थे। इसके अतिरिक्त 164 आजीवन ज्योति, 7 राज ज्योत मिलाकर 11 हजार से अधिक मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किए जाते हैं।
मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि आज संध्या पितृ विसर्जन के बाद मनोकामना राशि जमा करने हेतु भीड़ बढ़ गई। ऐसी स्थिति में न्यास समिति ने यह निर्णय लिया कि यदि मनोकामना ज्योति राशि जमा नहीं हो सके तो 5 लीटर तेल खरीद कर मंदिर में जमा कर दान रसीद प्राप्त कर ले। वह तेल मनोकामना ज्योति में डाला जाएगा। इसके अतिरिक्त कन्या भोज, ब्राह्मण भोज, भंडारा में दान जमा कर राशि की रसीद प्राप्त की जा सकती है।