रायपुर
गल्र्स कॉलेज में दो दिवसीय आयोजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डिग्री गर्ल्स कालेज मनोविज्ञान विभाग ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत नाटक मैं ठीक हूँ से हुई। इसका मंचन साक्षी राठौर, पवित्र शर्मा और उनके साथियों ने किया । इस नाटक मंचन में मेघा कोसरे, ईशा साहू, विधि, दीपाली व अन्य साथियों की प्रमुख भूमिका रही। मिथक और तथ्य, स्ट्रूप इफेक्ट और अवलोकन खेल के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े भ्रमों पर चर्चा की गई। भरतनाट्यम के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य की बेहद सुंदर और भावनात्मक प्रस्तुति प्रांजल बक्शी ने दी ।
मनोविज्ञान की छात्राओं—करुणा व कुमुदिनी ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर अपने विचार रखे और मदद मांगना कमजोरी नहीं है इस संदेश पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा, एक विशेष बैलून बस्टर गेम के माध्यम से प्रोफेसरों ने गुब्बारों को फोडक़र उसमें तनाव, चिंता और नकारात्मक विचारों से से बाहर निकालने के उपाय साझा किए। मनोवैज्ञानिक खेलों का आयोजन शताक्षी देशपांडे व गुरलीन कौर चड्ढा ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. मिनी एलेक्स ने वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से समझाया।
प्राचार्या डॉ. जया तिवारी ने मानसिक स्वास्थ्य को जीवन की गहरी बातों, संगीत और शायरी के माध्यम से जोडक़र समझाया।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. शीला श्रीधर, डॉ. सीमा खान, डॉ. रश्मी दुबे, सहायक प्राध्यापक डॉ. ऋचा टिकरिहा, डॉ. विनीता साहू, डॉ. प्रिया देवांगन, डॉ. रमा सरोजिनी, डॉ. प्रमिला नागवंशी, डॉ. प्रतिभा साहू, डॉ. रागिनी पांडेय, डॉ. हेमलता साहू, डॉ. आरती मिश्रा, डॉ. पीयूष देवूरकर और ममता गिलहरे उपस्थित रहीं। जिसका संचालन डॉ. गौतमी भतपहरी ने किया ।
इस आयोजन में मनोविज्ञान परिषद का गठन किया गया।
एम.ए. तृतीय सेमेस्टर: मेघा कोसरे (अध्यक्ष) एवं आयुषी शर्मा (उपाध्यक्ष) एम.ए. प्रथम सेमेस्टर: अंशरीन सिद्दीकी (सचिव) एवं दीपाली चतुर्वेदी (सह-सचिव) स्नातकोत्तर की छात्राओं अर्पणा तिवारी और साक्षी राठौर को मेंटर्स के रूप में नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र और मोमेंटो (प्रशस्ति चिह्न) प्रदान किए गए, जिनके नाम निम्नलिखित हैं: पोस्टर प्रतियोगिता: महरीन कुरैशी (एम.ए. प्रथम वर्ष) ज्योत्स्ना नाग (एम.ए. प्रथम वर्ष) शाहीन (बी.एससी. बायोटेक) रील मेकिंग प्रतियोगिता-काजल साहू (एम.ए. तृतीय वर्ष) पावनी यादव (बी.ए. प्रथम वर्ष) आयेशा (बी.कॉम.) छात्रा पवित्रा शर्मा एक सुंदर स्वरचित कविता "एक शाम अपने नाम करके देखों" प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का समापन में हुए जुम्बा में सभी छात्राओं और प्राध्यापकों ने भाग लिया।