रायपुर

लंबी फरारी, फिर गिरफ्तारी, और अब वीआईपी ट्रीटमेंट!
10-Oct-2026 7:56 PM
लंबी फरारी, फिर गिरफ्तारी, और अब वीआईपी ट्रीटमेंट!

कुख्यात सटोरिया मोटवानी को एसी वैन में लाया गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अक्टूबर। 8 माह फरारी काटने के बाद गिरफ्तार किया गया ऑनलाइन सटोरिया नितिन मोटवानी उर्फ चीकू पुलिस थाने और कोर्ट परिसर में वीआईपी ट्रीटमेंट का लाभ उठाता रहा। इसके वायरल वीडियो में उसके ठाठ देखे जा सकते हैं। वह थाने से लेकर कोर्ट रूम से  बाहर तक वीआईपी  ट्रीटमेंट के तहत बिना हथकड़ी कोर्ट में घूमता रहा। मीडिया को फोटो जारी करने के लिए ही हथकड़ी बांध कर सिर्फ फोटो खिंचवाई गई। इतना ही नहीं डायल 112 की स्पेशल एसी वाहन में थाने से लेकर कोर्ट ले जाया गया। और उसे कोर्ट के बंदी खाने में भी नहीं रखा गया। वीआईपी सुविधा के तहत थाने में फैमली से घंटो बतियाते नजर आया।

ऑनलाईन बैटिंग साईट्स jmdbet|||.com  पैनल संचालन करने वाला मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी शिमर्स क्लब का पार्टनर भी है।

इससे पहले पाम बलाजियो निवासी सटोरिया नितिन मोटवानी को गंज पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

वह jmdbet|||.com की आई.डी. लेकर पैनल संचालन करने वाला मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। वह गोवा में दिन काट रहा था। इस मामले की जांच बंद होने की जानकारी लगने पर वह रायपुर लौटा था। उसके आने की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उससे 02  मोबाईल फोन जप्त किए गए हैं जिन पर वह सट्टा आपरेट कर रहा था।

इससे पहले पुलिस ने उसे नागोराव गली अण्डर ब्रिज के पास कार  में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 6 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगद  37.50 लाख रूपए, 10  मोबाईल फोन कीमत 5,00,000 रूपए, 2 महिन्द्रा थार कार सीजी 04 एन यू 0313 एवं सी जी 04 एन व्ही 6677 कीमत 40,00000 रूपए, 1 नेक्सा एक्सएल 06 कार सीजी 04 पी एक्स 6086 कीमत 10,00000 लगभग 92,50,000 रूपए को जप्त किया गया था। उन सटोरियों ने पूछताछ में नितिन का भी खुलासा किया था। जो फरार हो गया था।


अन्य पोस्ट