रायपुर

वोट चोरी के आरोप में मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर गिरफ्तार करें-इंडिया गठबंधन
10-Oct-2026 7:41 PM
वोट चोरी के आरोप में मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर गिरफ्तार करें-इंडिया गठबंधन

राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

रायपुर, 10 अक्टूबर। वोट चोरी के विरोध में इंडिया गठबंधन के दलों ने शनिवार को रायपुर के राजीव गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग की। गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया।

रायपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मेनन ने आरोप लगाया कि कई राज्यों और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में वोट चोरी की भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदर्शन में राजेंद्र पप्पू बंजारे, विनोद वर्मा, प्रमोद चौबे, प्रमोद दुबे, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, ज्ञानेश शर्मा, शिव सिंह ठाकुर, एजाज ढेबर, शैलेश नितिन त्रिवेदी, राकेश गुप्ता, बृजेश चौरसिया, धर्मराज महापात्र, राजेश अवस्थी, ममता राय, सचिन अग्रवाल सहित कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।


अन्य पोस्ट