रायपुर

नकली को असली सोना बता कारोबारी से 3.90 लाख की ठगी
07-Oct-2026 7:02 PM
नकली को असली सोना बता कारोबारी से 3.90 लाख की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अक्टूबर। बिरगांव स्थित वैभव ज्वेलर्स के संचालक के साथ नकली सोने के गहने गिरवी रखकर तीन ठगों ने 3.90 लाख ठग लिए। ये गिरोह नकली सोना लेकर बाजार में घूम रहे थे। और अलग-अलग दुकानों में जाकर इसे बेचने का प्रयास भी किया। गिरोह का खुलासा रायपुर सराफा व्हॉटसअप ग्रुप के माध्यम से कारोबारी को हुआ। जिसमें चार से पांच लोगों पर संदेह जताया जो बाजार में घूम रहे हैं। इसकी कोराबारी को जानकारी जब तक हुई तब तक उसके साथ ठगी हो चुकी थी। सराफा कारोबारी ने धोखाधड़ी होने की रिपोट उरला थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में दुकान संचालक वैभव सोनी की शिकायत पर मनीष देवांगन, दामिनी सुमन और राजेश अग्रवाल के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सराफा कारोबारी बैभव सोनी ने बताया कि 16 अगस्त को मनीष देवांगन दुकान आया था। उसने 4.080 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी गिरवी रखकर 40 हजार रुपए लिए। इसके अगले दिन उसने 19.860 ग्राम के चार सोने जैसे दिखने वाले कंगन गिरवी रखे, और उसके एवज में 1 लाख 90 हजार रुपए लिए। इसके बाद 1 सितंबर को दामिनी सुमन और राजेश अग्रवाल नाम के व्यक्ति दुकान पपर आए थे। उन्होंने भी 17.820 ग्राम वजन के दो सोने के कंगन को गिरवी रख 1 लाख 60 हजार रुपए लिए। इसी बाच 5 अक्टूबर को सराफा कारोबारियों के वाट्सएप ग्रुप में नकली सोने के जेवर गिरवी रखने गिरोह के बाजार में घूमने की जानकारी मिली। जिसके बाद वैभव सोनी ने गिरवी रखे सभी जेवरों को सदर बाजार स्थित विजय टंच में जांच कराई। जांच में सभी जेवर नकली पाए गए। तीनों आरोपियों ने नकली सोने के जेवरों को असली बताकर गिरवी रकम 3 लाख 90 ले लिए। ठगी होने पर वैभव पुलिस ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर तीेनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट