रायपुर

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने नहीं देंगे - धनेंद्र
07-Oct-2026 7:01 PM
तेलीबांधा चौक का नाम बदलने नहीं देंगे - धनेंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  विकसित भारत संकल्प सभा, सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम में प्रदेश में 38 सेवा ज्योति चौक बनाने की घोषणा की। इसके तहत राजधानी के तेलीबांधा चौक का भी पुनर्निर्माण और पुन: नामकरण सेवा  ज्योति संकल्प चौक होगा। इस घोषणा पर कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा चौक का नाम बदलने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साहू समाज के लोग किसी भी हालत में नाम बदलने नहीं देंगे। यह चौक , तेलिन माता के नाम से 100 साल से ज्यादा पुराना है।


अन्य पोस्ट