रायपुर

रेल कर्मियों ने किया रक्तदान
07-Oct-2026 6:54 PM
रेल कर्मियों ने किया रक्तदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अक्टूबर। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस,रायपुर डिवीजन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इसमें मुख्य अतिथि डीआरएम दयानंद, एडीआरएम बजरंग अग्रवाल उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी  के पी एस काशीपति ने की। इस अवसर पर बी. डी. प्रसाद , अर्बन बैंक डायरेक्टर भीमराव बोदलकर , केंद्रीय पदाधिकारी सी नागेश्वर राव, सहित समस्त पदाधिकारी एवं  कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट