रायपुर

जरवाय में पीएमई बस डिपो के निर्माण की धीमी गति पर भडक़े आयुक्त
06-Oct-2026 8:06 PM
जरवाय में पीएमई बस डिपो के निर्माण की धीमी गति पर भडक़े आयुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अक्टूबर। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने जरवाय में निर्माणाधीन पीएम ई बस डिपो के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान तीन दिनों के भीतर कार्य की गति बढ़ाकर कार्य को समयसीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए, ताकि पी एम ई बस की सुविधा शीघ्र प्रारम्भ की जा सके। मिश्रा ने देरी पर अनुबंध के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने का प्रस्ताव देने अधिकारियों को निर्देशित किया है।निरीक्षण के दौरान एसई राजेश राठौर, ईई अंशुल शर्मा जूनियर, योगेश कडु सहित अनुबंधित फर्म श्रद्धा कंस्ट्रक्शन बिलासपुर के प्रतिनिधि  उपस्थित रहे।

काम बहुत बाकी है, ई-बसें जनवरी फरवरी से ही चल पाएंगी

पीएम ई योजना के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसें अगामी जनवरी फरवरी से चलाई जाएंगी।  जरवाए डिपो में जारी सिविल वर्क अब तक 40 फीसदी ही हो पाया है। जो दिसंबर अंत तक पूरा हो सकेगा। उसके बाद सब स्टेशन, चार्जिंग स्टेशन, आफिस  वर्कशॉप कंट्रोल रूम का निर्माण होना है। सूत्रों ने बताया कि 100 इलेक्ट्रिक बसे , आपरेटर ही खरीद कर लाएगा। सभी  बसें 9 मीटर लंबी होंगी। ड्राइवर और अन्य स्टाफ भी उसी के होंगे। योजना अनुसार यह बसे रायपुर शहर और आसपास के सभी नगरीय निकायों को जोड़ेंगी। इन्हें हर रोज 180 किमी की आन रोड रनिंग करने की अनिवार्यता होगी। उसके मुताबिक रूट प्लान तैयार किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट