रायपुर

रेल मंत्री आ रहे, स्टेशन से डीआरएम आफिस तक सब चकाचक हो रहा
06-Oct-2026 8:05 PM
रेल मंत्री आ रहे, स्टेशन से डीआरएम आफिस तक सब चकाचक हो रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अक्टूबर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रस्तावित रायपुर दौरे को लेकर रायपुर मंडल का पूरा अमला व्यवस्था में लगा हुआ है। स्टेशन से लेकर डीआरएम आफिस, डब्लू आर एस कॉलोनी तक आवश्यक सुधार निर्माण कार्य और साफ सफाई के लिए एक कर दिया गया है। वैष्णव के 9 अक्टूबर को आने के संकेत हैं लेकिन मंडल रेल प्रशासन ने अब तक इसे सार्वजनिक नहीं किया है। अश्विनी कादौरा तीन दिन टलने की भी खबर है। वे 12 अक्टूबर को आ सकते हैं। साफ सफाई अभियान को भी मंडल प्रशासन स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बता रहा है। बीते 3 दिनों तक चलाए  डीप क्लीनिंग अभियान के दौरान पेंट्री, बेस किचन, कैटरिंग यूनिट, कार्यालय एवं प्रशासनिक भवनों में विशेष सफाई  की गईं। पेंट्री एवं बेस किचन में किचन सतहों, एग्जॉस्ट हुड, डक्ट, खाना पकाने के उपकरण, बर्तन एवं स्टोरेज रैक की गहन सफाई तथा आवश्यकतानुसार पेस्ट एवं रोडेंट कंट्रोल पर ध्यान दिया गया। किचन ड्रेनेज लाइन एवं ग्रीस ट्रैप की सफाई तथा पेयजल प्वाइंट एवं जल भंडारण टैंकों की जांच की गई।

विभिन्न कार्यालयों में कक्षों, गलियारों, सीढिय़ों, रिकॉर्ड एवं फाइल रूम तथा कैंटीन की सफाई की गई। ई-वेस्ट एवं अनुपयोगी सामग्री को  निस्तारित करने पर भी जोर दिया गया। जहां उपलब्ध हैं, वहां स्क्रबर-ड्रायर, हाई-प्रेशर जेट वॉशर, राइड-ऑन स्वीपर एवं अन्य मशीनीकृत उपकरणों का उपयोग किया गया।


अन्य पोस्ट