रायपुर
रायपुर, 6 अक्टूबर। भाजपा जवाहर नगर मंडल की मासिक बैठक का दुलार धर्मशाला, बढ़ई पारा में हुई। इसमें कल 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में मंडल के प्रभारी अनूप खेलकर प्रात: 9 बजे सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता कृषि मंडपम में भव्य एकत्रित होंगे । प्रात: 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली ‘सेवा ज्योति’ का प्रज्वलन, उनके संबोधन बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ बाइक रैली निकालेगी। जो तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक जाएगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल,महामंत्री रमेश शर्मा,गीता रेड्डी असगर अली, राजेश पांडे, पार्षद अवतार सिंह बागल, सुनील शर्मा, हरीश फरीकार, भूषण टावरे, विकास गुप्ता, देव यादव, गौरव शर्मा, साजन श्रीवास, प्रणीत जैन, कुशल गेडेकर, संतोष निहाल, श्रीमती एकता गुप्ता, विजय सोनी, शंकर शर्मा, सूरज शर्मा, नीलू तलमेल और मोहनीश रजा श्रीमती पूनम सोनी उपस्थित थीं।