रायपुर
भर्ती पर रोक के बाद कामधेनु विवि के सदस्य मिले डेका से
06-Oct-2026 7:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 अक्टूबर। 100 से अधिक शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर रोक के बाद कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कार्य परिषद के सदस्यों ने कुलाधिपति (राज्यपाल) रमेन डेका से आज लोक भवन में भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों तथा गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्य परिषद के सदस्यों ने राज्यपाल का ध्यान आकर्षित कराया कि छत्तीसगढ़ के अपने विशिष्ट देशी गोवंश ‘कोसली’ के संरक्षण, संवर्धन और उसकी नस्ल की पहचान को बढ़ावा देने के लिए भी प्रभावी पहल किए जाने की आवश्यकता है। श्री डेका ने कोसली गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुलाकात करने वालों में सुबोध राठी, डॉ. किरण बघेल, डॉ. भूभारती साहू और डॉ. रिपू सुदन राठौर उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे