रायपुर

विकास शर्मा को राष्ट्रीय राजभाषा गौरव सम्मान
06-Oct-2026 7:55 PM
 विकास शर्मा को राष्ट्रीय राजभाषा गौरव सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंधक (जनसंपर्क)  विकास शर्मा को ऊर्जा क्षेत्र के विकास पर केंद्रित शोध परक पुस्तक लेखन एवं संपादन के लिए राष्ट्रीय राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय  राष्ट्रीय राजभाषा सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

 सम्मान समारोह में  राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल, रबींद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटीज के कुलाधिपति डॉ. संतोष चौबे, सम्मेलन के संयोजक डॉ अजीत पाठक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

श्री शर्मा को छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र की विकास यात्रा पर केंद्रित ‘सफलता का सफरनामा’ पुस्तक के संकलन ,लेखन एवं संपादन के लिए पूर्व में पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशक पदक से सम्मानित किया जा चुका है। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया ने इस पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार भी प्रदान किया है।


अन्य पोस्ट