रायपुर
भाई बबीहा ने दवाई के लंगर की सेवा को सराहा
06-Oct-2026 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अक्टूबर। सिक्ख जगत के प्रसिद्ध रागी भाई बबीहा जी ने पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के कार्यालय पहुंचकर दवाई के लंगर की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया और इसके लिए जुनेजा को शुभकामनाएं दीं।
भाई बबीहा जी ने कहा कि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का यह सेवा कार्य सराहनीय है। उन्होंने दवाई के लंगर की निरंतर सफलता और विस्तार के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान परविंदर भाटिया, गुरचरण होरा सहित सिक्ख समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने भाई बबीहा जी और उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना उनका निरंतर प्रयास है और दवाई का लंगर इसी सेवा भावना का हिस्सा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे