रायपुर
किराए पर कार लेकर फरार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अक्टूबर। पुरानी बस्ती ढेबर सिटी भाठागांव निवासी विनोद कुमार ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई हे। उसाने अपनी शिकायत में बताया कि साइबर ठग ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर उसके क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए।
विनोद कुमार ने 23 सितंबर को इंस्टाग्राम पर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का ऑफर देखा था। इसके बाद उन्होंने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया। अगले दिन सुबह एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। जिसके बाद उसने क्रडिट कार्ड के बारे में जानकारी ली। जिस पर विनोद ने पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के बारे में बताया। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिए एक लिंक भेजा। आरोपी ने वीडियो वेरिफिकेशन के नाम पर पैन कार्ड, आधार कार्ड और देने को कहा। बैंक कर्मचारी समझकर उसने सारी जानकारी उसे दे दी।
इसके कुछ देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 90 हजार, 90 हजार और 40 हजार रुपए की किस्तों में आरोपी ने निकाल लिए इस प्रकार उसने 2 लाख 20 हजार रूपए निकाली। पैसा निकालने का मैसेज आने पर उसे धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई।
तब विनोज ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद विनोद ने पुरानी बस्ती थाना जाकर इसकी लिखित शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज किया है।
एक दिन में गुमशुदगी के 159 एफआईआर दर्ज
रायपुर। सुप्रीम कोर्ट की मुख्य सचिव और डीजीपी को कड़ी फटकार के बाद छत्तीसगढ़ में पुलिस ने रविवार को गुमशुदगी पर ताबड़तोड़ एफ?आईआर दर्ज किया। अकेले रायपुर कमिश्नरेट ने 159 एफ?आईआर दर्ज किए। इनमें 78 महिलाएं,54 पुरूष लापता बताए गए हैं। वहीं 17 बच्चे और नाबालिग के साथ 10 बुजुर्ग भी शामिल हैं।