रायपुर

ढाबा तोडऩे की कार्रवाई के दौरान संचालक ने की आत्मदाह की कोशिश, टीम लौटी
05-Oct-2026 8:16 PM
ढाबा तोडऩे की कार्रवाई के दौरान संचालक ने की आत्मदाह की कोशिश, टीम लौटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अक्टूबर। ढाबे को तोडऩे पहुंची जिला प्रशासन की कार्रवाई के दौरान संचालक ने अपने उपर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह की कोशिश की।

मिली जानकारी अनुसार सोमवार सुबह पुराने विधानसभा रोड पर सड्डू में प्रिंस ढाबे को तोडऩे भारी पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने ढाबा संचालक से जमीन के मालिकाना हक के संबंध में कागजात तलब किया। इस दौरान दोनों पक्षों में लंबी चर्चा होती रही। जब प्रशासन की टीम तोड़ फोड़ के लिए आगे बढ़ी तो एकाएक ढाबा संचालक ने बाटल में भरा पेट्रोल अपने उपर छिडक़ लिया। इससे पहले कि वह आग लगाता पुलिस कर्मियों ने बाटल छीन कर उसे अपने कब्जे में लिया। संचालक का कहना था कि मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी प्रशासन तोडऩे की कार्रवाई कर रहा है। साथ ही बिना सीमांकन के कार्रवाई की जा रही है। जोड़ ढाबा

कोर्ट के ऑर्डर तक कार्रवाई स्थगित

प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई को स्थगित कर दिया है। इस मामले में तहसीलदार का कहना है कि कोर्ट का ऑर्डर आने तक कार्रवाई को स्थगित किया गया है।


अन्य पोस्ट