रायपुर

सुपेला से आकर एक्टिवा चुराने वाला गिरफ्तार
05-Oct-2026 8:15 PM
सुपेला से आकर एक्टिवा चुराने वाला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अक्टूबर।  आजाद चौक इलाके से एक्टिवा चोरी करने वाला  गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने सुपेला दुर्ग से आकर चोरी की थी। आकाश नाशा ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया था। वह लाखेनगर स्थित अपनी डेली नीड्स की दुकान के सामने अपनी एक्टिवा  सी जी 04 एन एक्स 3991 को खड़ी कर भीतर में गया था। कुछ देर बाद बाहर आकर देखा एक्टिवा नहीं थी।  आजाद चौक पुलिस धारा 303(2) दर्ज कर चोर को तलाश कर रही थी। दुकान के आसपास सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की मदद से पड़ताल के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रमोद पाण्डेय 32  निवासी कन्डेक्टर कालोनी सुपेला भिलाई मौर्या टाकीज के पीछे स्पर्श अस्पताल के पास सुपेला  दुर्ग को पकडक़र पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया ।  प्रमोद को गिरफ्तार कर  एक्टिवा जप्त किया ।  


अन्य पोस्ट