रायपुर

एस आई आर अभियान में काटे गए मतदाताओं के नाम फिर से जोडऩे अभियान जल्द
05-Oct-2026 8:15 PM
एस आई आर अभियान में काटे गए मतदाताओं के नाम फिर से जोडऩे अभियान जल्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अक्टूबर। एस आई आर अभियान में  मतदाताओं के नाम काटे जाने को लेकर निशाने में आए चुनाव आयोग ने  छत्तीसगढ़ में नाम जोडऩे का विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण  अभियान 27 अक्टूबर 25 से 21 फरवरी 2026 तक लगभग चार महीने तक चलाया गया था। इस दौरान 25 लाख नए और दशकों पुराने वोटर के नाम काटे गए थे।

और अब निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में, रायपुर जिले में ऐसे ही छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए पात्र नागरिकों के साथ-साथ ऐसे युवा एवं पहली बार पात्र बने मतदाताओं के नाम जोडऩे की प्रक्रिया को सुगम बनाना है, जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह कार्य बीएलओ (क्चरुह्र) द्वारा घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण  की प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाएगा। नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से यह सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करने के लिए ECINET मोबाइल एप्प  या वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से  फॉर्म 6 में ऑनलाईन आवेदन भी किया जा सकता है।

एक बार फिर पढ़ाई प्रभावित होगी

इस अभियान में स्कूली शिक्षकों को बीएलओ नियुक्त किया जाएगा। जो पढ़ाई  छोड़ घर घर  जाकर नाम जोडऩे के काम में जुटेंगे। इसके चलते छमाही परीक्षाओं से पहले पढ़ाई पर बड़ा असर पड़ेगा। यह अभियान ऐसे समय शुरू किया जा रहा है जब शिक्षा विभाग ने चालू सत्र की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी 27 में लेने की घोषणा की है। इसके बाद जनगणना के अन्तिम व्यक्ति गणना अभियान भी शुरू होगा। ऐसे में चालू शिक्षा सत्र पर बड़ा असर पड़ता नजर आ रहा है।


अन्य पोस्ट