रायपुर

पेंशनर महासंघ का 6-7 फरवरी को दुर्ग में राष्ट्रीय सम्मेलन
05-Oct-2026 8:02 PM
पेंशनर महासंघ का 6-7 फरवरी को दुर्ग में राष्ट्रीय सम्मेलन

कोटा बैठक में पेंशनरों के हित में अनेक प्रस्ताव पारित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अक्टूबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कोटा में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सी.एच. सुरेश (केरल) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ समेत  22 राज्यों से महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य शामिल हुए।

बैठक के उद्घाटन अवसर पर राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने  पेंशनरों से अपने लंबे अनुभव और ज्ञान को युवा वर्ग के साथ साझा कर उन्हें संस्कारित एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कोटा महापौर श्रीमती अनुसुइया गोस्वामी, कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा-कोटा की विधायक महारानी कल्पना देवी तथा नगर निगम कोटा के उप महापौर विवेक राजवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि अलग-अलग अवसरों पर महासंघ के कार्यक्रम में उपस्थित हुए और अपने विचार व्यक्त किए।

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में  6 एवं 7 फरवरी 27 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा दुर्ग जिला अध्यक्ष बी.के. वर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया है।

 दुर्ग में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, दुर्ग जिले के मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल तथा जिले के विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन तथा पेंशनरों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 बैठक में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा,पालमपुर , राष्ट्रीय महामंत्री श्रीनिवासन, बैंगलुरु , आर एस तरेटिया, ग्वालियर  ने अपने  विचार प्रस्तुत किए।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी.के. वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री अनिल गोल्हानी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री टी.पी. सिंह, राष्ट्रीय मंत्री आर.एन. ताटी तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य पी.आर. साहू, एम.एन. पाठक, बी.एस. दसमेर एवं एस.सी. श्रीवास्तव ने भी मंच से अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में  पेंशनर हितैषी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।


अन्य पोस्ट