रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अक्टूबर। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ की प्रांतीय सामान्य सभा हुई। बैठक में संगठन में नई नियुक्तियां की गईं। इंद्रावती भवन में पदस्थ श्रीमती दुलेश्री कुर्रे को प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया । इंद्रावती भवन में पदस्थ महिला कर्मचारी को की यह पहली नियुक्ति है। कांकेर जिला मबाविवि की पर्यवेक्षक श्रीमती रमेसरी टंडन को विभागीय प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसी तरह से विहारी लाल पटेल को राजपत्रित अधिकारी संघ प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, इंद्रावती भवन वित्त विभाग के जितेन्द्र सिंह ठाकुर को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और रायपुर संभाग से महेश कुमार पांण्डोरिया को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया । इस बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह अटरिया संगठन सचिव गीता बडग़े,रायपुर जिला अध्यक्ष केशरी प्रशाद कुशवाह, गरियाबंद जिला अध्यक्ष मनोज कुमार अटल के साथ साथ एस आर जाटव,राजेश कुमार वरकड़े, नवीन अग्रवाल, सुनील कुमार भूमरकर चेतन कुमार साहू, पूजा पटेल,भीसम वारले,,बेमेतरा से सुनील कुमार गायकवाड़, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।