रायपुर
रायपुर, 4 अक्टूबर। नए प्रदेश संगठन महामंत्री के आते ही भाजपा में हलचल बढ़ गई है। कार्यकर्ताओं और जन सामान्य की समस्याओं और मांगो के निराकरण के लिए सरकार के मंत्रियों की बैठक व्यवस्था एक बार फिर शुरू हो रही है।घोषित कार्यक्रम अनुसार कल 5 अक्टूबर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब 6 को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ,8 को मंत्री राजेश अग्रवाल व 9 अक्टूबर को राजस्व मंत्री टंकराम राम वर्मा दोपहर 2 से 5 तक कार्यकर्ताओं की शासन से उनकी विभागीय समस्याएं सुनकर निराकरण करेंगे। केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने कार्यकर्ताओं से अपील की है की उनकी सुनवाई सुविधा जनक हो सके इस हेतु वे अपना पंजीयन उसी दिन दोपहर 1 से 2 बजे तक सहयोग पंजीयन केंद्र मेंअपना नाम दर्ज अवश्य करवा लेवे,ताकि टोकन के आधार पर उनकी व्यक्तिगत सुनवाई हो सके। उपासने ने बताया की समस्त जिलाध्यक्षों को कार्यक्रम की सूचना नीचे मतदान केंद्र के कार्यकर्ताओं व सभी स्तर के पदाधिकारियों को देने भेजी गई है।