रायपुर

नवरात्रि में महामाया मंदिर में फिल्मी गाने नहीं-केवल जस गीत,सेवा गीत
04-Oct-2026 7:56 PM
नवरात्रि में महामाया मंदिर में फिल्मी गाने नहीं-केवल जस गीत,सेवा गीत

रायपुर, 4 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन श्री राज राजेश्वरी महामाया माता मंदिर में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है। प्रतिदिन सुबह शाम कार्यालय अवधि में मनोकामना ज्योति शुल्क मात्र 700 रुपए जमा किए जा रहे हैं। मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि जिला प्रशासन व मंदिर व्यवस्था के अंतर्गत महामाया मंदिर न्यास समिति ने यह निर्णय लिया है कि दोनों नवरात्रि में जो सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन मंडली आदि का कार्यक्रम होता था, उसमें कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब सांस्कृतिक कार्यक्रम के स्थान पर केवल देवी के जस गीत, सेवा गीत ही  गए जाएंगे, जो संध्या दो पाली में संध्या 6 से 8 बजे से तक तथा 9 बजे से 11 बजे तक मंडलियों के द्वारा जस गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।

 इन सब पहलुओं पर न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, वरिष्ठ सदस्य शेखर दुबे, कृपाराम यदु, विजय शंकर अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल,उपेंद्र शुक्ला, महेंद्र पांडे, शिबू बिहारी शुक्ला, कुंज लाल यदु, सूरज फूटान, नितिन तिवारी, आदि ने न्याय समिति की बैठक में उपरोक्त निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ की जनता से एवं मंदिर में पधारने वाले श्रद्धालुओं से मंदिर व्यवस्था में सहयोग की अपेक्षा की है।


अन्य पोस्ट