रायपुर

खाना बनाने के दौरान खुल गया सिलेंडर का वाल्व, महिला की सूझबूझ से हादसा टला
03-Oct-2026 8:24 PM
खाना बनाने के दौरान खुल गया सिलेंडर का वाल्व, महिला की सूझबूझ से हादसा टला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अक्टूबर। एलपीजी  सिलेंडर की  मजबूती और लीकेज को लेकर समय-समय पर उपभोक्ताओं की  शिकायतों के बावजूद कंपनी और डीलर कोई समाधान नहीं कर रहे। जबकि समाधान सुधार को लेकर कंपनियों बड़े बड़े विज्ञापन प्रसारित करतीं है। शनिवार को  शनिवार को कुशालपुर क्षेत्र में भी सिलेंडर लीकेज पर महिला की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

जानकारी के अनुसार एक गृहणी सुबह खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही उसने सिलेंडर से जुड़े नोजल को चालू किया, सिलेंडर का वाल्व खुल गया और गैस तेजी से लीक होने लगी। अचानक गैस रिसाव होने से महिला घबरा गई। उसने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए सिलेंडर को घर से बाहर सडक़ पर पहुंचाया और इसकी सूचना परिजनों को दी।

इसके बाद परिजनों ने एक जानकार व्यक्ति को बुलाया, जिसने सिलेंडर के वाल्व की जांच कर उसे ठीक किया।गैस रिसाव के दौरान आग का संपर्क हो जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकमी थी।  उसके अनुसार, उसके पास इस तरह की शिकायतें अक्सर आती हैं। कभी सिलेंडर का वाल्व खराब होने तो कभी वाल्व में लगे रबर के हिस्से के फटे या कटे होने की समस्या सामने आती है।

घटना के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की गुणवत्ता और उनकी नियमित जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर वितरण से पहले उनकी सुरक्षा संबंधी जांच की जानी चाहिए, ताकि खराब वाल्व या अन्य तकनीकी खामी वाले सिलेंडर घरों तक न पहुंचें।

उपभोक्ताओं ने गैस वितरण कंपनियों और संबंधित एजेंसियों से सिलेंडरों की नियमित जांच, खराब सिलेंडरों को तत्काल बदलने तथा गैस लीकेज की शिकायतों के त्वरित निराकरण की मांग की है।

घटना के बाद लोगों ने कई घरों में सिलेंडरों की जांच की जिसमें किसी सिलेंडर के नोजल में गड़बड़ी तो कहीं वाल्व से गैस रिसने जैसी समस्या सामने आई।

 वेलिडिटी से पहले खराब हो रहे सिलेंडर

कम्पनी सिलेंडरों की गुणवत्ता को लेकर प्रत्येक सिलेंडर के लिए गुणवत्ता मानक निधोरित करती है। जिसे सिलेंडर पर वर्ष और माह के हिसाब से अंकित किया है। लेकिन इन मानकों के बाद भी एक ही सिलेंडर के बार बार उपयोग से इसकी गुणवत्ता खराब होते जा रही है। लेगुलेटर लगने वाले वाल्व और उसके निडिल की देख-रेख और जांच के आभाव के कारण वेलिडिटी से पहले खराब हो रहे हैं।

उपभाक्ताओं की सूरक्षा पर अनदेखी

गैस की कीमतों को लेकर सरकार हमेशा सजग रहती है। इसक विपरीत सिलेंडर की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का कोई फैसला नहीं लिया गया। जिसके चलते उपभोक्ताओं को सुरक्षाविहीन सिलेंडरों के साथ अपने घरों में खाना बना रही है।


अन्य पोस्ट