रायपुर

विधायक यादव समेत 9 को कोर्ट में पेश होने नोटिस
03-Oct-2026 8:22 PM
विधायक यादव समेत 9 को कोर्ट में पेश होने नोटिस

रायपुर, 3 अक्टूबर। कोल लेवी घोटाले में ईओडब्ल्यू ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, आईएएस जयप्रकाश मौर्य, दीपेश टांक समेत 9 से अधिक लोगों को समन जारी किया है। 5 अक्टूबर को स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश जारी किया है। उसी दिन ईओडब्ल्यू स्पेशल कोर्ट में घोटाले की  फाइनल चार्जशीट पेश करने की तैयारी में है। ईओडब्ल्यू बीते दो साल से कोल लेव्ही घोटाले की जांच कर रही है। एजेंसी अब तक चार चार्जशीट पेश कर चुकी है। पेश किए गए चार्जशीट में निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल समेत 20 आरोपी शामिल हैं। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किए बिना ही आरोपी बनाया गया है। अब जांच पूरी होने के बाद अंतिम चालान पेश किया जाएगा।


अन्य पोस्ट