रायपुर
रायपुर, 3 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिंधु भवन शंकर नगर में कल 4 अक्टूबर रविवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेवा सेतु शिविर रखा गया है। इसमें जोन 2,3,4 क्षेत्र के 15 वार्डो के रहवासी नागरिकों की समस्या मांग और लंबित कार्य निपटाए जाएंगे।
इनमें कालीमाता वार्ड, गुरू गोविंद सिंह वार्ड, शंकर नगर वार्ड, नेताजी सुभाश्चन्द्र बोस वार्ड, शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड, मदर टेरेसा, गुरू घासीदास वार्ड, जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड, सिविल लाईन वार्ड, जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत वीरांगना अवन्ति बाई लोधी वार्ड,राजीव गाँधी वार्ड,रमण मन्दिर वार्ड, इंदिरा गाँधी वार्ड, शहीद हेमू कालाणी वार्ड, हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड शामिल हैं।
फैमिली कार्निवल कल
रायपुर। जेसीआई रायपुर कैपिटल ज़ोन 27 द्वारा फैमिली कार्निवल द जाय जंकशन एवं ग्रैंड तंबोला का आयोजन रविवार को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक एक निजी माल में किया जाएगा। फैमिली कार्निवल में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए 25+ मनोरंजक गेम्स और क्रिएटिव एक्टिविटीज रखी गई हैं। आयोजन का उद्देश्य परिवारों को एक साथ मनोरंजन, खेल, खरीदारी और खुशियों से भरी शाम का अनुभव प्रदान करना है।