रायपुर

संतोष निर्भय यदु बने यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष
03-Oct-2026 8:18 PM
संतोष निर्भय यदु बने यादव  ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष

प्रदेश महासचिव समलिया यादव और कोषाध्यक्ष रमन यादव को भी मिली जिम्मेदारी

रायपुर, 3 अक्टूबर। यादव (ठेठवार) समाज महासभा (राजिम) छत्तीसगढ़ में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए समाज की बागडोर प्रदेशाध्यक्ष संतोष निर्भय यदु, प्रदेश महासचिव समलिया यादव और प्रदेश कोषाध्यक्ष रमन यादव को सौंपी गई है।

 गांधी जयंती पर आयोजित समाज के  कार्यक्रम में यादव (ठेठवार) समाज के  नई जिम्मेदारियों के लिए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया।  इस अवसर पर प्रदेशभर से 2000 समाज के सदस्य उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष संतोष निर्भय यदु सहित अन्य पदाधिकारियों को समाजजनों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट