रायपुर
आयुक्त ने टेक्निकल टावर, वीमेन हॉस्टल के निर्माण की प्रगति देखी
02-Oct-2026 6:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अक्टूबर। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने शुक्रवार को राजधानी में निर्माणाधीन कमर्शियल कांप्लेक्स और विमेन हास्टल के कार्यों का निरीक्षण किया।? मिश्रा ने पहले तेलीबाँधा में 39 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन टेक्निकल टावर को देखा। इसके बाद पंडरी में 14 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन वीमेन हॉस्टल और नरेय्या तालाब के समीप 14 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन वीमेन हॉस्टल के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए की गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे