रायपुर

सौ किताबों को एक बार पढऩे से बेहतर एक किताब को सौ बार पढ़ें-डॉ आरती
02-Oct-2026 6:10 PM
सौ किताबों को एक बार पढऩे से बेहतर एक किताब को सौ बार पढ़ें-डॉ आरती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अक्टूबर। शहर की नि:शुल्क शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था युवा में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दृष्टि आईएएस अकादमी दिल्ली की इंटरव्यू पैनलिस्ट डॉ. आरती शुक्ला ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

डॉ. आरती शुक्ला ने कहा कि क्कस्ष्ट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता के लिए डेडिकेशन, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत आवश्यक है। विद्यार्थियों को ऐसे लोगों के साथ रहना चाहिए जो अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर हों और निरंतर अध्ययन कर रहे हों।

उन्होंने कहा कि आज की गई मेहनत और त्याग का परिणाम जब सफलता के रूप में सामने आता है और विद्यार्थी अधिकारी बनता है, तो उससे अधिक खुशी उसके परिवार को होती है।

मार्गदर्शन सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने पढ़ाई में मन नहीं लगने, मोटिवेशन की कमी, पीर प्रेशर लक्ष्य को लेकर तनाव तथा कठिन परिस्थितियों से निपटने जैसे अनेक प्रश्न पूछे। डॉ. आरती शुक्ला ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का सरल एवं सहज तरीके से उत्तर देते हुए उन्हें सकारात्मक सोच के साथ अपनी तैयारी जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वे अब तक 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों के इंटरव्यू ले चुकी हैं तथा देश के विभिन्न राज्यों में जाकर कोचिंग संस्थानों, स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और मोटिवेशन करती हैं। उन्होंने कहा समय का पाबंद होना सफलता की पहली सीढ़ी है । पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि आनंद का जरिया बनाएं।कार्यक्रम के अंत में युवा के संस्थापक एम राजीव  ने  आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट