रायपुर

युवक से मोबाइल की लूट, दो फरार
01-Oct-2026 7:30 PM
युवक से मोबाइल की लूट, दो फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अक्टूबर। सरस्वती नगर इलाके में रेलवे फाटक के पास एक युवक से लूट का मामला सामने आया है। अज्ञात दो बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड का मोबाइल झपटकर फरार हो गए। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में 304-2 और आर्मस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

कोटेश्वर नगर निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक, सुंदर नगर में गार्ड की नौकरी करता है। सप्ताहभर पहले वह रात 10.30 बजे ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से अपने घर जा रहा था। सरस्वती नगर रेलवे फाटक पार करने के बाद दो अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे। इनमें से एक युवक ने सरोना जाने का रास्ता पूछा। रास्ता बताने के दौरान युवक ने गार्ड की शर्ट की जेब में रखा मोबाइल झपट लिया। इसके बाद दोनों युवक सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन की ओर भाग गए।

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसी दौरान 30 सितंबर को थाना पुरानी बस्ती की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कैलाशपुरी ढाल, नया रोड, महाराजबंद तालाब के पास एक युवक चाकू लेकर घूम रहा है।  और वहां आने जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलने पर  टीम नेमुखबीर के बताए हुलिए और स्थान को चिहांकित कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम चंदन सेन 2र्0, निवासी ग्राम नंदनी खुंदनी, थाना अहिरवारा, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी को धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।


अन्य पोस्ट