रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अक्टूबर। राजधानी और उसके आसपास के थाना इलाकों में बीती दिनों मारपीट के तीन मामले सामने आए है। इनमें काम को लेकर मेकाहारा के सफाई कर्मी और सुपरवाइजर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं बुढिय़ारी के खालबाड़ा में निगम सफाई कर्मी से मोहल्ले के कुछ लडक़ों ने विवाद कर मारपीट कर दी। इसी तरह पंडरी के आहता कर्मी से विवाद हो गया। इस दौरान हाथ मुक्कों से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर मामले में आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।
मौदहापारा पुलिस के मुताबिक ग्राम छपारो निवासी महिला रौशन जांगडे ने बताया कि अस्पताल में ड्यूटी को उसके साथ विवाद हो गया। जिसका विरोध करने पर सफाईकर्मी से मारपीट कर दी। उसने बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे ब्लड बैंक के पास आपातकालीन गेट के सामने सुपरवाइजर सैन सिंह ने उसे ड्यूटी के लिए वार्ड में जाने को कहा। इसी दौरान ड्यूटी को लेकर विवाद हो गया। इस बीच मधु बघेल, पूर्णिमा वर्मा और अश्वनी धृतलहरे ने गाली-गलौज करते हुए उसके बाल पकड़े और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर गुढिय़ारी के खालबाड़ा गली में पुराने विवाद को लेकर मोहल्ले के लडक़ों ने निगम सफाईकर्मी से मारपीट कर दी। पीडि़त गणेश ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की रात 10.30 बजे मौजूद शिवा तांडी, गौतम तांडी और अरुण तांडी ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने एक राय होकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। गौतम ने किसी वस्तु से हमला किया, जबकि शिवा और अरुण ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
मारपीट में गणेश के बाएं हाथ की कोहनी चोट आई। इधर पंडरी में आहता कर्मी से मारपीट को गई। पंडरी तालाब महामाया मंदिर के पास रहने वाले शैलेश ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की रात 9.45 बजे वह शराब लेने मोवा स्थित देशी शराब भ_ी में गया था। वहां अंदर जाने को लेकर विवाद हुआ और उसे गाली-गलौज कर बाहर भेज दिया गया। इसके बाद शैलेश अपने आहता में काम कर रहा था, तभी खिलेश्वर चौहान और प्रवीण वहां पहुंचे।
आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए शैलेश पर हाथ-मुक्कों से हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तीनों ही मामलों में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं को अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्र्र्र्र्र्र्र्र्रवाई की जा रही है।