रायपुर

दो हिस्ट्रीशीटर जिला जिला बदर
01-Oct-2026 7:24 PM
दो हिस्ट्रीशीटर जिला जिला बदर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अक्टूबर। गंभीर आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त  मोनिका सचदेव पति जियाउल 35  निवासी शंकर देवांगन का मकान काजल किराना स्टोर्स के पास रावतपुरा कॉलोनी टिकरापारा  के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 सुरक्षा अधिनियम की धारा 5(क)(ख) के तहत जिला बदर की कार्रवाई की गई है। वह इलाके की टिकरापारा की सक्रिय गुंडा बदमाश एवं गैंग हिस्ट्रीशीटर है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जांच की गई। जांच में पाया कि उसके विरुद्ध वर्ष 2005 से थाना सिटी कोतवाली, थाना टिकरापारा,  गोलबाजार, सिविल लाइन में कुल 17 मारपीट, अवैध वसूली, लूट, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट के अपराध दर्ज  हैं।* जो निम्नानुसार है। मोनिका की गतिविधियों से रावतपुरा कॉलोनी क्षेत्र में भय व्याप्त है, आम लोग उसके विरुद्ध शिकायत करने से डरते हैं।

पुलिस कमिश्नर ने आज जिला रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार एवं गरियाबंद की राजस्व सीमाओं से 02 माह के लिए जिला बदर किया ।

इसी तरह से गुढिय़ारी इलाके के बदमाश विनेश तुरकाने पिता दुर्गेश तुरकाने  31 निवासी मिराज पेट्रोल पम्प के पास खालबाड़ा  गके विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत जिला बदर की कार्यवाही की गई है। पुलिस उपायुक्त उत्तर क्षेत्र, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर प्रकरण की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी थाना गुढिय़ारी क्षेत्र का गुण्डा-बदमाश है, जो वर्ष 2016 से लगातार विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध थाना  गुढिय़ारी में  मारपीट, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट तथा सट्टा के तहत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण  दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई, किन्तु उसके आपराधिक आचरण में कोई सुधार नहीं आया। प्रकरण में उपलब्ध आपराधिक रिकॉर्ड, साक्ष्यों एवं पुलिस प्रतिवेदन का परीक्षण करने के उपरांत पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के अंतर्गत आदेश पारित करते हुए आरोपी विनेश तुरकाने को 2 माह की अवधि के लिए रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार एवं गरियाबंद जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित (जिला बदर) किया है।


अन्य पोस्ट