रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अक्टूबर। सामान्य प्रशासन विभाग ने हाल में पदोन्नत मंत्रालय संवर्ग के अवर सचिव (यूएस)और अनुभाग अधिकारियों (एस?ओ) के लिए आधारभूत एवं मध्य-कैरियर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया है। यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में होगा। पहले चरण में 45 यूएस, और एसओ प्रशिक्षण में शामिल होंगे। पांच पांच दिवसीय प्रशिक्षण 5 अक्टूबर से 20 नवंबर तक, कुल 04 बैचों में होंगें।
इस शेड्यूल को लेकर अधिकारियों में आपत्तियां आने लगी है। उनकी मांग है कि 2 से 6 नवंबर वाले प्रशिक्षण को दिवाली के बाद रखा जाना उचित होगा क्योंकि दिवाली का समय रहेगा और सभी को त्योहार की खरीदारी और अन्य तैयारी करना रहता है और वह भी माह का पहला सप्ताह है, इस संबंध में स्थापना शाखा से चर्चा करनी चाहिए। ताकि ट्रेनिंग को नई तिथि में निर्धारित किया जा सके।