रायपुर

विधानसभा की अजजा ओबीसी समिति ने गल्र्स हॉस्टल की सुविधा समस्याएं देखी
01-Oct-2026 7:21 PM
विधानसभा की  अजजा ओबीसी समिति ने गल्र्स हॉस्टल की सुविधा समस्याएं देखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ विधान सभा की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति ने रायपुर के पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के गर्ल्स हॉस्टल शंकर नगर एवं पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति हॉस्टल, कालीबाड़ी का स्थल निरीक्षण किया।  पुन्नूलाल मोहले के सभापतित्व में समिति ने समिति ने छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान छात्राओं से चर्चा की एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही छात्रावासों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया । इस अवसर पर समिति के   चैतराम अटामी, रामकुमार यादव, श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते, श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य  सुनील सोनी,  पुरन्दर मिश्रा एवं सचिव विधान सभा  दिनेश शर्मा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट