रायपुर

कविता लेखन स्पर्धा में दिखा बच्चों का जुनून
01-Oct-2026 7:21 PM
कविता लेखन स्पर्धा में दिखा बच्चों का जुनून

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अक्टूबर। लायंस क्लब रायपुर नमन ने शहर में शाला स्तरीय हिन्दी कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजित की थी।इसमें  14 स्कूलों के 130 बच्चों ने भाग लिया ।

अध्यक्ष लायन मधु यादव ने बताया कि अर्पण दिव्यांग स्कूल और कोपलवाणी स्कूल के बच्चों की  सहभागिता उल्लेखनीय रही। बच्चों में होड़ लगी रही कि राष्ट्र के माथे की बिंदी हमारी अपनी हिंदी विषय पर कौन कितना अच्छा और सच्चा लिख सकता है। सभी सवा सौ बच्चों ने अपनी कलम के जादू से निर्णायक मंडल का मन मोह लिया। जूनियर ग्रुप से भावना चेलक, मोनिका यादव, जिया सोनी, वतन साहू, शिज़ा फातिमा, वर्णिका यादव विनर रहे वहीं सीनियर समूह से तनुश्री साहू, संस्कार पटेल, भूमिका साहू, सारिका सोनकर, रिद्धि साहू और रोशनी दास ने बाजी मारी ।।

गुरुकुल प्रेक्षागृह, कालीबाड़ी में मुख्य अतिथि श्रीमती शोभा मोहता, डायरेक्टर सुलेख ज्ञान मंदिर, विशेष अतिथि श्रीमती शोभा खण्डेलवाल सचिव शाला प्रबंधन समिति और श्रीमती मनीषा गहोई, प्राचार्य  लक्ष्मीनारायण कन्या शाला ने विजेताओं को  सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया ।।

हिंदी पखवाड़ा और सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत अपनी राजभाषा के प्रचार और प्रसार के तहत कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सदस्य श्रीमती किरण यादव, मीना वाधवा, पिंकी यादव, डॉ शेषा सक्सेना, सरोज शैफी, पद्मा राव, आरती तमंग,शैलेश कोहली की भूमिका रही।  श्रीमती संध्या दुबे ने आभार प्रकट किया ।


अन्य पोस्ट