रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर। तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज राजधानी के कर्मचारियों ने कर्मचारी भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया।
कर्मचारी 10 से अधिक लंबित मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। इनमें देय तिथि से महंगाई भत्ता, महंगाई राहत और कैशलेस चिकित्सा सुविधा के नियम निर्देश जारी करने और सेवानिवृत्ति पर 300 दिवस का अवकाश नगदीकरण, संविदा, दैवेभो तथा अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त सहायक वर्ग तीन कर्मचारियों को मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण करने की और अनुकम्पा नियुक्ति में 10त्न की सीलिंग समाप्त करने की मांग प्रमुख हैं। इनके अलावा ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी एवं सेक्टर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक का सेक्टर स्वास्थ्य अधिकारी किए जाने आईटीआई के कर्मचारी एवं अधिकारियों को समयमान का लाभ एवं पदोन्नति, छात्रावास अधीक्षकों को योग्यता के आधार पर मंडल संयोजक, क्षेत्र संयोजक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी जैसे पदों पर विभागीय परीक्षा के माध्यम पदोन्नति का अवसर प्रदान किया जाए। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज व्यापार विकास सहकारी संघ मर्यादित के मूल कर्मचारियों को वन विभाग छत्तीसगढ़ शासन में सम्मिलित किया जाए? समस्त विभाग में शासन के आरक्षण के नियमानुसार कर अधिकारी, कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान कर रिक्त पदों पर भप्ती की जाये। वर्क डिपार्टमेंट में कार्य सभी तकनीकी समग्र कर्मचारियों को निर्धारित समय अवधि में पदोन्नति का लाभ दिया जाए तथा पेंशनरों के लिए भी कैशलेस चिकित्सा योजना लागू किए जाने की मांग सम्मिलित है।
आज यह महरौली का आयोजन 11:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित किया गया. इन सभी प्रमुख मांगों को ज्ञापन के रूप में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा । यह जानकारी संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष रामचंद्र टांडी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष पीतांबर पटेल एवं संभागीय कोषाध्यक्ष साहिल मोतिया ने संयुक्त रूप से दी ।