रायपुर

बच्चों को मुख स्वास्थ्य की सीख
30-Sep-2026 6:58 PM
बच्चों को मुख स्वास्थ्य की सीख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 सितंबर। बच्चों में निवारक स्वास्थ्य की आदतें विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए रायपुर युनाइटेड राउंड टेबल 344 ने राउंड टेबल इंडिया ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय, जरोधा में मौखिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

इस शिविर में कुल 140 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 63 बच्चों में आगे दंत उपचार की आवश्यकता पाई गई। कुछ बच्चों में मामूली फिलिंग की जरूरत बताई गई, जबकि कुछ को अतिरिक्त दंत चिकित्सा की सलाह दी गई।उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि यह पहल केवल एक दिन की जांच तक सीमित नहीं है। जिन बच्चों में उपचार की जरूरत पाई गई है, उनके अभिभावकों की सहमति से इलाज भी करवाएगा। शिविर का संचालन डॉ. रेनी देशलाहरा ने किया। कार्यक्रम का समन्वय सुमित कुकरेजा और प्रतीक पोपटानी ने किया।


अन्य पोस्ट