रायपुर

बसों की नई किराया दरों को कल कैबिनेट की मंजूरी संभव
29-Sep-2026 8:55 PM
बसों की नई किराया दरों को कल कैबिनेट की मंजूरी संभव

100 किमी के सफर पर 54 रूपए अतिरिक्त देने होंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 सितंबर। सीएम विष्णु देव साय ने 30 सितंबर को अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इसमें यात्री बसों के किराए में बहुप्रतीक्षित वृद्धि को मंजूरी दी जा सकती है । ऐसे में नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होने के संकेत है। बैठक 11.30 बजे से महानदी भवन में होगी। इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान भी किराया प्रस्ताव को लेकर जानकारी ली।

बता दें कि नई दरों को परिवहन, वित्त विभाग के बाद  विधि विभाग ने भी मंजूरी दे दी है। परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार पहले 5 किमी के लिए 12 रूपए प्रथम 5 किमी की यात्रा के लिए 12 रूपए और उसके बाद प्रत्येक किमी पर 1.75 रूपए की दर तय की है। सामान्य यात्री बसों (यानी सीटिंग बस) के लिए यह दरें अनुकूल बनाई गई है। नए किराया दरों को छोटे  बस आपरेटरों के लिए अधिक फायदेमंद बनाया गया है। यह बढ़ोतरी करीब 11 वर्ष बाद हो रही है। 2015 में की वृद्धि के बाद अब तक लागू किराया प्रथम 5 किमी के लिए 8 रूपए और उसके बाद हर 1 किमी के लिए 1.25 पैसे प्रचलित है। नई दरें लागू होने के बाद यात्रियों को औसतन 100 किमी के सफर पर 54 रूपए अतिरिक्त देने होंगे।  वहीं लग्जरी एसी स्लीपर बसों को अलग करते हुए  वृद्धि कुछ कम होगी। बता दें कि इससे पहले बस संचालकों के दोनों ही खेमे सरकार से मांग कर चुके हैं। यातायात महासंघ ने तो हड़ताल की भी चेतावनी दी थी। जो नहीं हुई।वहीं बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री केदार कश्यप से मिलकर अपनी मांगों पर चर्चा कर चुका था।


अन्य पोस्ट