रायपुर

नशा करने से रोकने पर विवाद, गाड़ी से गिरने पर युवक की बेल्ट से पिटाई, ईंट-पत्थर भी चले
29-Sep-2026 8:54 PM
नशा करने से रोकने पर विवाद, गाड़ी से गिरने पर युवक की बेल्ट से पिटाई, ईंट-पत्थर भी चले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 सितंबर। आमानाका और उरला इलाके में बीते दो दिनों में मारपीट और हमले की घटना सामने आई है। इनमें आमानाका के मोहबा बाजार स्थित राजीव नगर बस्ती में निर्माणाधीन मकान में नशा करने से रोकने पर लडक़ों ने मारपीट कर दी। वहीं उरला में बाइक से गिराने के आरोप में बाइक सवार लडक़ों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। इस बीच हाथ मुक्कों और र्इंट, पत्थर और एनूमिनियम राड से हमला किया गया।  आमानाका पुलिस ने मुताबिक कृष्णा नगर, गुढिय़ारी निवासी कुबेर शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह गोदरेज कंपनी में आरएसओ के पद पर कार्यरत है। रात 10 बजे वह टाटीया कंपाउंड स्थित अपने निर्माणाधीन मकान को देखने पहुंचा था। वहां 7-8 युवक नशा कर रहे थे। इनमें से एक जिसका नाम लक्ष्मण है ने उससे माचिस मांगी। नशा करने से मना करने पर लक्ष्मण विवाद करने लगा और बाहर मिलने की धमकी दी।

जब वह कंपाउंड से बाहर निकला तो लक्ष्मण और उसके साथियों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और लात-मुक्के, पत्थर व एल्यूमिनियम शीट से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ, कंधे, सिर में चोट आई।

दूसरे मामले में स्कूटी से गिरने शक में युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट हो गई। इसकी शिकायत पुरानी बस्ती उरला निवासी वेदराम ने उरला थाना में दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर की दोपहर 2.30 बजे वह ड्यूटी से खाना खाने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अमित सेन, शुक्ला और एक अन्य युवक स्कूटी से उसके पीछे आए, और आगे जाकर स्कूटी से फिसलकर गिर गए। इस शक में स्कूटी सवार लडक़ों ने वेदराम के साथ गाली-गलौज की और थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद जब वेदरात अपने साथी के साथ शुक्ला के घर गया और उसके पिता को घटना की जानकारी दी।

शुक्ला ने माफी भी मांगी। बाद में दोनों उरला बाजार चौक पहुंचे, जहां अमित सेन ने उसके घर जाने की बात को लेकर विवाद किया। उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट व चूड़े से मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट