रायपुर

बुजुर्ग दम्पत्ति से 3.59 लाख का फ्राड, खाते से निकाल ली रकम
29-Sep-2026 8:54 PM
बुजुर्ग दम्पत्ति से 3.59 लाख का फ्राड, खाते से निकाल ली रकम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 सितंबर। खम्हारडीह इलाके में एक बुजुर्ग महिला से ऑनलाइन ठगी हो गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पति के बैंक खाते से उसकी बगैर जानकारी के 3 लाख 58 हजार 999 रुपए निकाल लिए। धोखाधड़ी होने के बाद उसने इसकी शिकायत खम्हारडीह पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गायत्री नगर निवासी 67 वर्षीय श्रीमती आशा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति के नाम से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बचत खाता है। 19 सितंबर को उसने डेंटल क्लिनिक गई हुई थी। जहां इलाज के बाद उसने 3 हजार रुपए पेटीएम के माध्यम से दिए थे। जिसके कुछ देर बाद पति के खाते से 3,58,999 रुपए निकलने का एसएमएस आया।

महिला ने बताया कि दो-तीन दिन पहले से उनके पति के मोबाइल नंबर पर अज्ञात लोगों के फोन आ रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी कॉल का जवाब नहीं दिया था। इसके बावजूद उसके बिना जानकारी के किसी अज्ञात व्यकित ने मोबाइल हैक कर खाता से रकम निकाल लिए। धोखाधड़ी के शक में महिला ने इसकी शिकायत थाना में दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताए गए मोबाइल नम्बर और खाते में ट्रांजेक्शन की जांच कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट