रायपुर
रायपुर, 29 सितंबर। मठपुरैना स्थित रावतपुरा कॉलोनी में चोरों ने एक शिक्षिका के सूने मकान का ताला तोडक़र 80 हजार के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। घटना के समय शिक्षिका अपने माता-पिता के गांव बेलोदा गई हुई थी। घर लौटने पर चोरी का पता चला।
टिकरापारा पुलिस के मुताबिक रावतपुरा कॉलोनी निवासी शिक्षिका ऋतु कश्यप ने बताया कि वह 26 सितंबर की सुबह 9 बजे अपने मायके ग्राम बेलोदा गई थीं। 27 सितंबर की रात 11 बजे वह वापस घर लौटीं। मेन गेट का ताला खोलकर अंदर जाने पर हाल के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे का ताला और फर्नीचर की आलमारी का दराज भी टूटा हुआ था। जांच करने पर आलमारी में रखे सोने के झुमके, दो अंगूठियां, चांदी के जेवर गायब थे। चोरी गए जेवरों की कीमत 80 हजार रुपए बताई गई है। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडक़र वहां से सोना-खंदी के जेवरों को चोरी कर ले गया।