रायपुर

नर्सिंग एसो.18 नवंबर से बेमुद्दत आंदोलन
29-Sep-2026 8:51 PM
नर्सिंग एसो.18 नवंबर से बेमुद्दत आंदोलन

रायपुर, 29 सितंबर। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ संघ के एक सूत्रीय मांग ग्रेड पे पर बने प्रस्ताव को लागू करवाने के लिए संघर्षरत है। आज 28 सितंबर   कोरबा , अंबिकापुर और महासमुंद  मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालयों के नर्सिंग संवर्ग द्वारा  2 घंटे सांकेतिक विरोध प्रदर्शन चिकित्सालय परिसर में किया गया , कल भी 2 घंटे का प्रदर्शन किया जाएगा । इसके पूर्व  डॉ भीम राव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय परिसर में 9, 10 और 11 सितम्बर को 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया था । परन्तु अभी तक कोई भी पहल शासन द्वारा नहीं की गई है । राज्य के समस्त नर्सिंग संवर्ग  शासन  से नाराज है। दीपावली के पूर्व  अगर  ग्रेड पे वेतनमान  पर बने प्रस्ताव को लागू नहीं किया गया तो 18 नवंबर से सभी अनिश्चितकालीन आन्दोलन  में चले जाएंगे ।

कल कैंडल मार्च: रायपुर पुलिस  से कल की स्कूटी रैली की अनुमति नहीं मिलने के कारण संघ ने निर्णय लिया है कि  शाम को 6.30  बजे से  चिकित्सालय परिसर से मेडिकल कालेज तक कैंडल  मार्च  निकाला जाएगा ।


अन्य पोस्ट